विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल की उपस्थिति में
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 25 जनवरी 2026,जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी,धतूरा में बसंत पंचमी एवं शाला वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई।
विशिष्ट अतिथियों का सम्मान,शिक्षा को मिली नई सौगात
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल रहीं। सभी अतिथियों का पुष्पहार व तिलक से सम्मान किया गया।
विधायक की बड़ी घोषणा
विधायक प्रेमचंद पटेल ने विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर मंच व शेड विस्तार की स्वीकृति दी तथा बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को ₹21,000 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष का प्रेरक संबोधन
निकिता मुकेश जायसवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और विद्यालय विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
तहसीलदार व सरपंच का मार्गदर्शन
तहसीलदार विमल खांडेकर ने अनुशासन व नैतिक मूल्यों पर जोर दिया, वहीं सरपंच विजय सिंह धनवार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व सभापति जनपद पाली संतोषी पाटले का संदेश
पूर्व सभापति जनपद पाली संतोषी पाटले ने विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष जोर देने की सलाह दी।
शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति,शिक्षकों का सम्मान
बीईओ श्यामानंद साहू व एबीओ मनीराम मरकाम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। 100% बोर्ड परिणाम देने वाले व्याख्याताओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।
उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक
गोपाल कौशिक,मालती तंवर,संजय सिंह राठौर,ममता मौसम राठौर,रविशंकर श्रीवास,धनेश्वरी कौशिक,सैयद कलाम ढोलपुर, डी.के. लहरे,मीनू कुमार लहिमोर,रामरतन श्रीवास,संजय कुमार साहू, डी.के.पात्रे, कुंती मिंज,रश्मि तिवारी,राधिका सोनी,दीप्ति सोनी,सोनम आज़ाद,शंकर सिंह राठौर,रविकांत मंढरिया, लोकपाल,राजेंद्र प्रसाद सारथी,कौशिल्या राजवाड़े,नंदकुमार डहरिया,अविनाश पैकरा,अशोक जायसवाल,सीताराम पटेल,इंद्र कुमार कौशिक,लता मानिकपुरी,मयंक उपाध्याय,भगत पाटले, सोन कुंवर,सरिता,राजाराम कोरवा,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.दुर्गेश कश्यप सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं,शाला समिति सदस्य,रासेयो स्वयं सेवक,स्काउट-गाइड,छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका
प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा। शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरजू निषाद द्वारा मंच विस्तार हेतु विधायक से औपचारिक अनुशंसा की गई। शाला प्रबंधन उपाध्यक्ष शिव राठौर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधि,शिक्षक व गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में तहसीलदार विमल खांडेकर,मंडी अध्यक्ष विनोद कंवर,सरपंच विजय सिंह धनवार,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. दुर्गेश कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि,शिक्षक,शाला समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सफल मंच संचालन व समापन
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता सुरेंद्र कुमार राठौर द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह व श्रीफल भेंट कर आभार प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथियों के लिए स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था भी की गई। सभी छात्र-छात्राएं, रासेयो स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड,स्टाफ,पंच गण एवं ग्रामवासी ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।
0 Comments