जिले को मिला अत्याधुनिक पंचायत भवन विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने किया लोकार्पण

जिले को मिला अत्याधुनिक पंचायत भवन विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने किया लोकार्पण
 चोंढ़ा सरपंच के विकास कार्यों की अतिथियों ने की सराहना 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 26 जनवरी 2026, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चोंढ़ा ने विकास के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। जिले का एकमात्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ग्राम पंचायत भवन अब ग्रामवासियों को समर्पित कर दिया गया है। गांव के मुख्य चौक पर बना यह भव्य भवन प्रशासनिक, सामाजिक एवं विकास गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। शनिवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
         विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश 
विधायक श्री पटेल ने कहा कि यह पंचायत भवन ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करेगा, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक बनेगा और विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह का वक्तव्य
 डॉ.पवन सिंह ने कहा कि चोंढ़ा पंचायत ने विकास के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किया है। यह भवन जिले की अन्य पंचायतों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बनेगा।
 पाली जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत का संदेश
 पूर्णिमा जगत ने पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन एवं उप-स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को सामाजिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि एवं SMDC अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि - सरपंच के नेतृत्व में पंचायत ने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट विकास कार्य किए हैं, जो सराहनीय हैं।
     सरपंच सुनीता अम्बिका करपे का विज़न
सरपंच ने कहा कि गांव को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना,प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना और चोंढ़ा को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना उनका मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम में उप-सरपंच श्रीमती कुंती बाई, पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, कार्तिक राम सरूते, रमभाऊ सिंह पटेल,चन्द्र सिंह मरकाम, महेन्द्र राठौर, दिलीप पटेल, मन्नू राठौर सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments