देशभक्ति और बलिदान को नमन: जनपद सभापति कमलेश कुर्रे ने दी 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।


प्रमोद कुमार बंजारे, संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव )। जिले में गणतंत्र दिवस के पावन और गौरवशाली अवसर पर जनपद पंचायत पाली के जनपद सदस्य एवं सभापति कमलेश कुर्रे ने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस ऐतिहासिक दिन की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में उन्होंने राष्ट्र की एकता,अखंडता और महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। शहीदों के बलिदान को किया नमन, सभापति कमलेश कुर्रे ने राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा,"यह दिन उन अमर योद्धाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चरणों में नमन करने का है, जिन्होंने माँ भारती की रक्षा और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज हमारा सशक्त लोकतंत्र उन्हीं सेनानियों के अतुलनीय बलिदान की नींव पर खड़ा है। उनके संघर्षों ने ही हमें यह अधिकार दिया है कि हम एक स्वतंत्र गणराज्य में अपना भविष्य खुद चुन सकें।" राष्ट्र निर्माण का संकल्प और युवाओं से आह्वान राष्ट्र निर्माण की चर्चा करते हुए श्री कुर्रे ने कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ केवल संविधान का पालन करना ही नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और विकास की धारा को पहुँचाना है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। एकता और सद्भाव का संदेश सभापति ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि वे देश की विविधता में एकता को बनाए रखें और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने पाली जनपद क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए सभी से इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments