युवा कांग्रेस नेता रहमान खान ने क्षेत्रवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं ।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कटघोरा ( सुघर गांव )। जिले में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ने समस्त क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। अपने जारी संदेश में रहमान खान ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी हमारे लोकतंत्र की शक्ति और हमारे संविधान के गौरव का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक दिन हमें उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के अतुलनीय बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने एक संप्रभु, संपन्न और लोकतांत्रिक भारत का सपना देखा था और उसे हकीकत में बदला।

युवाओं से की विशेष अपील

रहमान खान ने विशेष रूप से क्षेत्र के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने अपील की कि युवा पीढ़ी संविधान के मूल्यों को आत्मसात करे और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

कटघोरा विधानसभा के विकास और खुशहाली की कामना करते हुए खान ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ  

समस्त कटघोरा विधानसभा क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

🇮🇳 जय हिंद, जय भारत 🇮🇳 रहमान खान
(सांसद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा)

Post a Comment

0 Comments