CBI का छापेमार कार्यवाही: नक्सलगढ़ बीजापुर में डाक विभाग के अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए.
रिपोर्ट/ जावेद अली आज़ाद
बीजापुर(सुघर गांव)। नक्सलगढ़ बीजापुर में डाक विभाग के लगभग 40 लोगों ने ज्वाइनिंग, ट्रांसफर के नाम पर पैसे मांगने का आरोप। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीबीआई ने दबिश देकर बुधवार रात्रि को पोस्ट ऑफिस के चार अधिकारियों/कर्मचारियों को एक साथ रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार–
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल बस्तर संभाग, जिला बीजापुर से सीबीआई ने उपसंभागीय निरीक्षक शास्त्री कुमार पैंकरा बीजापुर, मालौथ शोभन और अम्बेडकर सिंह डाक अधिदर्शक मद्देड़, भोपालपट्टनम, आवापल्ली और बीजापुर के साथ ही ग्रामीण डाक सेवक एबीपीएम, संतोष एंड्रिक को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के लगभग 50,000रु. जब्त किए है।
डाक विभाग में नियुक्ति व ट्रांसफर के लिए रिश्वत की मांग–
दुगोली के ब्रांच पोस्टमास्टर रविंद्र ने बताया कि उनकी ज्वाइनिंग साल 2023 में हुई थी। उस दौरान उनसे 5,000रु. रुपये लिए गए। शास्त्री कुमार पैंकरा उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) सबसे पैसे लेते हैं। अभी भी कई लोग की ज्वाइनिंग हो रही है। सभी से कम से कम 5 से 15 हजार रुपये लिए गए. ज्वाइनिंग, रिलीविंग और ट्रांसफर के लिए 15 हजार रुपये देने पड़ते हैं। यहां से अब तक 37 लोग रिलीव हुए। सभी लोगों से रिश्वत लिए गए।
![]() |
| फाइल फोटो |
जानकारी मिली है कि रविंद्र ने बताया है अभी कई लोगों की भर्ती हो रही है, और उन लोगों से भी पैसे मांगा जाएगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि डाक विभाग में यह पूरा गोरखधंधा बीते दो वर्षों से लगातार चल रहा है। पैसे नहीं देने पर किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं किया जाता।
![]() |
| फाइल फोटो |
इसी प्रकार दूसरा शिकायतकर्ता चंदूलाल ने आरोप लगाया है कि एक माह की छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए इमरान खान भोपालपटनम एसडीआई ने 15 हजार रुपये (रिश्वत) की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर मेरा काम नहीं होता इसलिए मुझसे 12,000 रुपए के रिश्वत लिए गए। इसके बाद भी शास्त्री ने मुझसे 15 हजार रुपए की मांग की।
सिस्टम में फंसे पीड़ितों का कहना है कि एक तरफ ज्वाइनिंग/नौकरी और डर तथा दबाव के कारण लोग सामने नहीं आ रहे थे। लेकिन रिश्वतखोरी चरम सीमा में होने के कारण सभी लोग एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार अब तक 36 से 40 कर्मचारियों से 15 से 20 हजार तक की अवैध वसूली की जा चुकी है।
04 आरोपियों से पूछताछ जारी–
सभी चारों आरोपियों से बंद कमरे में पूछताछ चल रही है। राजधानी रायपुर से एसीबी टीम और सीबीआई व लोकल पुलिस की मदद से बंद कमरे में चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 4 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस पूरे मामले की गहन व जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस रिश्वतखोरी के गिरोह में और भी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।



0 Comments