ग्राम पंचायत डोड़की में बढ़ा आक्रोश सचिव को हटाने कलेक्टर से गुहार, ग्रामीण बोले “अब बस”

ग्राम पंचायत डोड़की में बढ़ा आक्रोश सचिव को हटाने कलेक्टर से गुहार, ग्रामीण बोले “अब बस”
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव )। 06 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोड़की में सचिव की मनमानी और लापरवाही के खिलाफ अब ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का सब्र टूट चुका है। सरपंच प्रमिला पैकरा और पंचों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर सचिव जुगल श्रीवास को तत्काल हटाने की मांग की है।
    ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के गंभीर आरोप
 सचिव पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते , केवल ग्रामसभा के दिन ही कार्यालय में दिखते हैं,बाकी समय घर से काम,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र सहित महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर समय पर हस्ताक्षर नहीं, ग्रामीणों को कई–कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं , सचिव फोन रिसीव नहीं करते,सरकारी योजनाओं की सही जानकारी ग्रामीणों तक नहीं पहुंचती
  सरपंच का आरोप “मार्गदर्शन ना मिलने से विकास कार्य ठप”
 सरपंच प्रमिला पैकरा ने बताया कि वे पहली बार इस जिम्मेदारी में आई हैं, लेकिन सचिव सहयोग नहीं करते। इसके कारण - पंचायत की बुनियादी सुविधाएँ प्रभावित , विकास कार्यों में बाधा , जनता को सीधा नुकसान
       कलेक्टर से बड़ी मांग
ग्रामीणों, सरपंच और पंचों ने स्पष्ट कहा -  सचिव को तत्काल हटाया जाए ,  किसी योग्य और सक्रिय सचिव की नियुक्ति की जाए।
 चेतावनी – जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन ल 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments