मानवता शर्मसार 65 वर्षीय महिला के साथ बर्बर अपराध, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

मानवता शर्मसार 65 वर्षीय महिला के साथ बर्बर अपराध, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा(सुघर गांव)। 06 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की खबर ने पूरे गांव में गहरा आक्रोश भड़काया है।
       खेत में अकेली महिला पर हमला 
जानकारी के अनुसार,पीड़िता खेत में काम कर रही थी,तभी गांव का ही एक युवक उसके पास गया और मौके का फायदा उठाकर उस पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और घटना किसी को बताने से रोकने की कोशिश की।
        परिवार को बताकर सुरक्षा मांगी 
साहस दिखाते हुए महिला घर लौटकर अपनी व्यथा बच्चों को बताई। इसके बाद परिवार ने तुरंत उरगा थाना पुलिस को सूचित किया।
   ग्रामीणों का गुस्सा और न्याय की पहल
घटना की खबर फैलते ही गांव में नाराजगी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आरोपी की खोज की और उसे पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
    पहले भी परेशानी का कारण रहा आरोपी
 स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी युवक आदतन शराब पीता है और पहले भी गांव में उत्पात मचाता रहा है। कुछ समय पहले उसने अपने पिता को भी चोट पहुंचाई थी। इस बार की घटना के बाद ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
      पुलिस ने लिया कार्रवाई का संकल्प 
कोरबा के पुलिस अधिकारी भूषण एक्का ने पुष्टि की कि 65 वर्षीय महिला के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments