कमलेश कुर्रे के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जयंती पर खम्हरिया धरसापारा से निकलेगी सतनाम संदेश शोभायात्रा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 09 दिसंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे, खम्हरिया धरसापारा से गुरु पर्व माह और संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जयंती के पावन अवसर पर सतनाम संदेश शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा खम्हरिया, छुइहापारा, ढोलपुर पथर्री, कोरबी, धतुरा और जोरहाडबरी ग्रामों से होकर गुजरेगी। आयोजन समिति ने स्थानीय समाज जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विशेष आकर्षण और उद्देश्य
गुरु बाबा घासीदास की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और भक्ति का संचार,धर्म,आस्था और समाज सेवा के महत्व को उजागर करना सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश। कमलेश कुर्रे जनपद सदस्य एवं सभापति, जनपद पंचायत पाली, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़, अपने जमीनी स्तर के कार्यों और समाज सेवा के समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में यह आयोजन पारदर्शी, समर्पित और समुदाय को जोड़ने वाला साबित होगा।समाज के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और सतनाम संदेश शोभायात्रा को सफल बनाने में योगदान दें।
0 Comments