कोरबा में पंचायत मद घोटाले का खुलासा 02 ग्राम पंचायतों में चेक कटवाने का बड़ा खेल उजागर

कोरबा में पंचायत मद घोटाले का खुलासा 02 ग्राम पंचायतों में चेक कटकवाने का बड़ा खेल उजागर 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 09 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत की ग्राम पंचायतों में धोखाधड़ी के लगातार खुलासे से हड़कंप मच गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेक में कथित कुटरचना कर लाखों की राशि निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है। मामलों की शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई जा चुकी है।
        अमलडीहा पंचायत 
₹2,500 के चेक से ₹2,58,300 निकाले जाने का आरोप,ग्राम पंचायत अमलडीहा में पंचायत मद की राशि से बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप – 3 सितंबर 2025 को स्वयं को जनमन पत्रिका का पत्रकार बताने वाले आर.के.परिहार पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने 26 जनवरी बधाई संदेश के नाम पर विज्ञापन राशि की मांग की। पंचायत की ओर से ₹2,500 का चेक (क्रमांक 845763) जारी किया गया,जिसमें राशि हिंदी में लिखी थी। आरोप है कि चेक में कुटरचना कर अंग्रेजी में ₹2,58,300 अंकित कर दिया गया। संशोधित चेक की पूरी राशि 4 दिसंबर 2025 को कुदमुरा निवासी दिल कुमार के कैनरा बैंक, टीपी नगर शाखा खाते में जमा कर निकाली गई। सरपंच विष्णु प्रसाद और सचिव अशोक कुमार राठिया ने थाना श्यांग में शिकायत दर्ज कराई है।          तौलीपाली पंचायत
 ₹1,500 के चेक से ₹37,000 निकाले जाने की शिकायत,दूसरा मामला तौलीपाली पंचायत में सामने आया है।
            मामले के मुख्य बिंदु
 पंचायत ने विज्ञापन के नाम पर ₹1,500 का चेक जारी किया था। आरोप है कि चेक में छेड़छाड़ कर इसे लगभग ₹37,000 में बदल दिया गया। 5 दिसंबर को पंचायत मद खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर प्रतिनिधियों ने बैंक पहुंच कर जानकारी ली। बैंक से मिली जानकारी में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
         पंचायतों में मचा हड़कंप
 02 अलग-अलग पंचायतों में लगातार सामने आए इन मामलों ने पूरे जिले में चिंता बढ़ा दी है। पंचायत प्रतिनिधि चेक सुरक्षा और वित्तीय प्रक्रियाओं को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments