जंतर-मंतर धरना जांजगीर-चांपा के शिवसैनिक सक्रिय,दिलेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई रणनीतिक बैठक,गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को पहुंचाने का लिया निर्णय
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 06 दिसंबर 2025,जिले अंतर्गत में शिवसेना छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक अकलतरा रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। प्रदेश प्रमुख *धनंजय सिंह परिहार* के निर्देशानुसार यह बैठक आगामी *17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन* की तैयारी को केंद्रित थी। यह प्रदर्शन हिंदू राष्ट्र की मांग तथा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की घोषणा को लेकर आयोजित किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने की। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विशेष सराहना की। जिले में जमीनी स्तर पर मजबूत नेटवर्क और लोगों से सीधे जुड़ाव को शिवसेना की कार्यशैली की प्रमुख ताकत बताया गया।
जमीनी मुद्दों को आवाज देने पर जोर
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष गांव-गांव जाकर जन - समस्याएँ एकत्रित करेंगे तथा उन्हें शासन - प्रशासन तक पहुंचाने के लिए औपचारिक ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही जनवरी माह में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बड़ा धरना - प्रदर्शन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
जांजगीर-चांपा के शिव सैनिकों की बढ़ती ताकत
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला लगातार शिवसेना की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती को नई पहचान दे रहा है। स्थानीय शिवसैनिकों का जमीनी जुड़ाव और हर छोटे-बड़े मुद्दे पर आवाज बुलंद करने की शैली संगठन की पहचान बनती जा रही है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी गण
हुलेश कुमार चंद्रा (जिला प्रवक्ता), दीपक यादव एवं किशन यादव (युवा व ड्राइवर सेना जिलाध्यक्ष), शगुन यादव (महिला सेना जिलाध्यक्ष), कविता धीवर (महिला सेना जिलाध्यक्ष ग्रामीण), संतोष सारथी (जिला उपाध्यक्ष), प्रदीप कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़), अक्षय ओग्रे (ब्लॉक अध्यक्ष अकलतरा), प्रदीप टांडेकर (नगर अध्यक्ष अकलतरा), अरमान शर्मा (नगर अध्यक्ष जांजगीर), दीपा मरावी (जिला सचिव), सीता देवी (पामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष), रिया कंवर (ब्लॉक कार्यकारिणी) तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
0 Comments