डीएलएबी स्कूल बंधवा के बच्चों ने की शैक्षणिक भ्रमण

डीएलएबी स्कूल बंधवा के बच्चों ने की शैक्षणिक भ्रमण
मुंगेली (सुघर गांव)। 06 दिसंबर 2025,दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधवा वि.खं.लोरमी जिला मुंगेली के वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्राकृतिक के गोद में बसे प्राचीन धर्म ग्रंथो में उल्लेखित मैहर मंदिर (शारदा देवी मंदिर) यह विंध्य पर्वत श्रृंखला के त्रिकूट पर्वत पर स्थित एक शक्तिपीठ है, जहां मां शारदा की पूजा होती है। मान्यता के अनुसार इसकी एक प्रमुख विशेषता यह है सुबह मंदिर खुलने पर मां के चरणों में जल और फूल चढ़ा हुआ मिलता है,जिसे वीर आल्हा द्वारा मां की पहली पूजा का प्रमाण माना जाता है,अमरता का वरदान प्राप्त होने के बाद आज भी अदृश्य रूप से पूजा करने आते हैं।
आल्हा तालाब को पवित्र माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आल्हा ने यहां तपस्या की थी और वे प्रतिदिन इसमें स्नान करते थे,और इस तालाब के फूलों का उपयोग मां शारदा की पूजा में करते थे। वहीं,आल्हा अखाड़ा वह स्थान है जहाँ आल्हा और उदल ने कुश्ती का अभ्यास किया था और यह उनके अभ्यास का क्षेत्र था। इच्छापूर्ति मंदिर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है और अपनी मनमोहक वास्तुकला के कारण एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल बन गया है। सोन नदी, यमुना नदी के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी दक्षिणी सहायक नदी है। भारत का सबसे पुराना नदी पुल, सोन नदी पर बना कोइलवर पुल,आरा को पटना से जोड़ता है। सोन नदी अपनी रेत के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। मैहर शारदा माता मंदिर, रामपुर,आल्हा तालाब,आल्हा अखाड़ा, इच्छापूर्ति मंदिर,मढ़ी सीता मंदिर,सोन नदी इत्यादि दर्शनीय स्थल है सभी स्थलों का भ्रमण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य सी.एस.कोशले, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंदा नवरंग, व्याख्याता शिक्षक क्रमश: वीरेंद्र साहू, गजेंद्र गर्ग, वीरेंद्र मानकर,राजीव कोशले,मासूम कोशले,काजल टोंडे, हेमलता भास्कर,अनीता पात्रे,सकीना कुर्रे ,अभिषेक व छात्र-छात्राएं क्रमशः चंद्रशेखर बंजारे,ज्योति जांगड़े, रंजिता खांडे, सिमरन नेताम,जॉन्सी भास्कर, आलिया नवरंग,दिव्या रात्रे,तारिका नवरंग,प्रीति मरावी,सुमन साकत,आशीष दिवाकर,दीपक सिंह ठाकुर, संजू पात्रे, सचिन कोशले,प्रिंस निखिल राज,रेहान जांगड़े,भावेश नवरंग, नवीन कुमार,निर्भय,आकाश, डिप्लेश,वसुराज, लूसेन,पायल,रीमा, किरण,करीना,ज्ञानेश्वरी,प्रियंका, झरना, मनीषा,खुशी यादव, सरोजबाला,पूनम,पूजा, मिनम,अर्जुन,संजय,अर्पित,समीर, समीर, साहिल, धनंजय,देविका,संजू साहू,निकेश गर्ग,रंजिता साहू, दीपिका साहू धर्मजीत पंत,गेंदलाल सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं स्टाफ सहित शैक्षणिक भ्रमण किए।

Post a Comment

0 Comments