भाजपा कोरबा में संगठन को मिली नई ऊर्जा,डॉ विजय राठौर बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा कोरबा में संगठन को मिली नई ऊर्जा,डॉ विजय राठौर बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 16 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए डॉ विजय राठौर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा,कोरबा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
         डॉ विजय राठौर की विशेषताएं
 जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव - डॉ राठौर हमेशा आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
 सेवा भाव से परिपूर्ण चिकित्सक - डॉ होने के साथ-साथ उनका सेवा भाव अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाया है।
 व्यवहार कुशल एवं सरल व्यक्तित्व - उनकी सौम्य व मिलनसार कार्यशैली सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की मिसाल है।
   संगठन के प्रति निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता
पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा प्रेरणादायक रही है।
 पिछड़ा वर्ग के हितों के सशक्त प्रतिनिधि
 डॉ राठौर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को संगठन तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।
          पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष 
उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा जिले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Post a Comment

0 Comments