जनता के हक़ पर अडिग सरपंच लोकेश्वर कंवर के तेवर से अधिग्रहण बैठक टली

जनता के हक़ पर अडिग सरपंच लोकेश्वर कंवर के तेवर से अधिग्रहण बैठक टली
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
 कोरबा (सुघर गांव)। 28 दिसंबर 2025,जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदीबाजार में अधिग्रहण को लेकर होने जा रही अहम बैठक सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर के सख्त और जनपक्षीय तेवरों के आगे टिक नहीं सकी। गांव से बाहर प्रस्तावित बैठक को सरपंच ने सीधे तौर पर ग्रामीणों के अधिकारों के खिलाफ बताया, जिसके बाद प्रशासन को बैठक स्थगित करनी पड़ी। एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा 26 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली यह बैठक ग्राम हरदीबाजार के भविष्य से जुड़ी थी,लेकिन इसे गांव से बाहर रखने का फैसला ग्रामीणों की आवाज़ को दबाने जैसा माना जा रहा था।
 सरपंच ने साफ कहा – गांव के बिना फैसला नहीं सरपंच लोकेश्वर कंवर ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि — “अधिग्रहण का फैसला गांव के बिना नहीं हो सकता। बैठक गांव में होगी, और हर ग्रामीण की सुनी जाएगी।” उनके इस दो-टूक और निर्भीक रुख के बाद प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा।
      बैठक स्थगित,प्रशासन बैकफुट पर 
अधिग्रहण संबंधी बैठक तत्काल प्रभाव से स्थगित, नई तिथि पर बैठक ग्राम हरदीबाजार में ही आयोजित करने का आश्वासन, सभी प्रभावित परिवारों को मिलेगी पूरी भागीदारी।
 ग्रामीणों ने सरपंच के फैसले को बताया ऐतिहासिक 
बैठक टलने की खबर फैलते ही गांव में खुशी और संतोष का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है — “लोकेश्वर कंवर ने साबित कर दिया कि वे सत्ता के नहीं, जनता के सरपंच हैं।”
        राजनीतिक संदेश साफ 
इस घटनाक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि सरपंच लोकेश्वर सिंह कंवर किसी भी कीमत पर गांव के हक़ से समझौता नहीं करेंगे। हरदीबाजार में यह सिर्फ बैठक स्थगित होना नहीं,बल्कि जनता की जीत मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments