मानवता की मिसाल लावारिस महिला का ससम्मान अंतिम संस्कार,कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक कर्तव्य
रायपुर (सुघर गांव)। 25 दिसंबर 2025, समाज में जब अपनों का साथ छूट जाता है, तब कुछ संस्थाएं मानवता का हाथ थामे आगे आती हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण टिकरापारा क्षेत्र में देखने को मिला,जहां कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने एक लावारिस महिला का ससम्मान अंतिम संस्कार कर समाज के सामने सेवा की मिसाल पेश की।
मामले का संक्षिप्त विवरण
टिकरापारा निवासी श्रीमती अरुणा जगत (उम्र 70 वर्ष) भिलाई-3 स्थित वृद्ध आश्रम में निवासरत उत्कल समाज से थीं संबंधित अंतिम संस्कार सरजू बांधा श्मशान घाट, टिकरापारा (रायपुर) में संपन्न हुआ।
संस्था की सराहनीय भूमिका
भिलाई से रायपुर तक बॉडी लाने हेतु एंबुलेंस सेवा में बढ़ते कदम संस्था का सहयोग अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ किया गया। मोहल्ले वासियों एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता। उपस्थित प्रमुख लोग
माधव लाल यादव अध्यक्ष,गोवर्धन,झंवर सचिव, मनीष सोनी, कान्हा टांडी, संजय पटेल, कोयनाथ टांडी अन्य समाज सेवी एवं स्थानीय नागरिक की सहरानीय योगदान रहा।
कृष्ण मित्र फाउंडेशन की सेवाएं
विगत कई वर्षों से लावारिस शवों का ससम्मान अंतिम संस्कार, स्वर्ग रथ वाहन,एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीज़र की सुविधा, अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी व छेना की व्यवस्था, जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों के लिए निशुल्क सहायता की।
समाज के लिए संदेश
कृष्ण मित्र फाउंडेशन का यह कार्य बताता है कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता आज भी जीवित है। ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं।
0 Comments