कटघोरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई,सनसनीखेज वारदात का बड़ा खुलासा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 25 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत कटघोरा में 24 दिसंबर 2025 को थाना कटघोरा क्षेत्र में हुई भाजपा नेता एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 5 से 8 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है।
कैसे हुई वारदात
दिनांक 23-12-2025 को अक्षय गर्ग अपने निर्माण कार्य के सिलसिले में कटघोरा नगरी कैंप में मौजूद थे सुबह करीब 10 बजे मेस के पास लेबरों से चर्चा के दौरान चार पहिया वाहन से आए 03 आरोपियों ने लोहे की टांगी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे सिर,हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा ले जाते समय डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
5 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए IG संजीव शुक्ला, SP कोरबा सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे ASP नितेश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा,साइबर सेल और FSL की विशेष टीम गठित तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 7–8 घंटे में सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपी
मिर्जा मुस्ताक अहमद (27 वर्ष) निवासी – ग्राम मल्दा, थाना कटघोरा, विश्वजीत अग्रे (21 वर्ष) निवासी – सिंघिया कोरबी, गुलशन दास (26 वर्ष) निवासी – ग्राम मल्दा 01 विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे।
*किसकी क्या भूमिका मिर्जा मुस्ताक अहमद*
मुख्य साजिशकर्ता हत्या की योजना बनाई, हथियार जुटाए सबसे पहले पेट पर किया वार। विश्वजीत अग्रे ने लोहे की टांगी से सिर पर किया जानलेवा हमला। गुलशन दास मृतक की गतिविधियों की सूचना देता था विधि से संघर्षरत बालक ने घटना में सहयोगी का निभाया भूमिका।
हत्या का कारण
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा, ठेकेदारी को लेकर रंजिश, राजनीतिक द्वेष,पंचायत चुनाव में सीधी टक्कर,अक्षय गर्ग के चुनाव जीतने से आरोपी का सामाजिक प्रभाव घटा।
क्या-क्या जप्त हुआ
लोहे की टांगी और चापड़, चार पहिया वाहन CG 12 BF 4345, घटना के समय पहने कपड़े, मोबाइल फोन व अन्य अहम साक्ष्य।
आगे की कार्रवाई
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले की विस्तृत विवेचना जारी।
0 Comments