विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 24 दिसंबर 2025,
जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के उतरदा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत झाड़ूराम दुकान से बस्ती तक बनी सीसी रोड सह - नाली निर्माण कार्य पूरी तरह सम्पन्न हो चुका है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग ₹1 करोड़ 4 लाख 27 हजार रही। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से पूरा हुआ,जिससे पूरे ग्राम में विकास की नई ऊर्जा महसूस की जा रही है। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और सार्वजनिक रोशनी जैसी सुविधाओं का विस्तार ग्राम वासियों के जीवन में सहज बदलाव ला रहा है।
सशक्त नेतृत्व का योगदान
सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मी सुन्दर सिंह मरावी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने अपने कुशल नेतृत्व, ईमानदारी और ग्राम वासियों से निकट जुड़ाव के चलते हर काम का स्वयं निरीक्षण किया और गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की। “गांव का विकास ही हमारी प्राथमिकता है” - लक्ष्मी सुन्दर सिंह मरावी,“जनसेवा हमारा संकल्प है,विकास हमारा लक्ष्य”- निकिता मुकेश जायसवाल।
ग्राम वासियों की भागीदारी
कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जिनमें सरपंच लक्ष्मीन सुन्दर मरावी,पंच शिव हीरालाल,जगत प्रमसिंह वरकेड,हरिदयाल राठोर,सन्तोष मरावी,सीताबाई परकेड़, बुंदकुंवर मराती,मानकीबाई वरकडे,अंजनी मरावी,जयन्तो बई, लकेश्वरी राठौर, संतोषी राठोर, गायत्री रेखा बाई, श्यामा बर्बाड, चौलन सागर और दमीला बाई रामबती वरकडे शामिल रहे।
मुख्य उपलब्धियां
विधायक प्रेमचंद पटेल के मार्गदर्शन में कार्यों को नई दिशा और गति मिली। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय निगरानी से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित हुआ। हर बस्ती में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ। विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से उतरदा ग्राम विकास का आदर्श मॉडल बन गया। ग्रामवासियों ने सड़क और नालियों की सुविधा से संतोष व्यक्त किया और विकास की इस नई कहानी को अपने आँखों से देखा।
0 Comments