पीतनी नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, विधायक प्रेमचंद पटेल व निकिता मुकेश जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

पीतनी नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, विधायक प्रेमचंद पटेल व निकिता मुकेश जायसवाल रहे मुख्य अतिथि
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 24 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली विकासखंड अंतर्गत उतरदा एवं रामपुर ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली पीतनी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन बड़े धूमधाम व विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सम्पन्न हुआ। वर्षों से बरसात के मौसम में जानलेवा बनी इस नदी से अब ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलने जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल रहे। भूमिपूजन समारोह में अधिक संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह पुल ग्रामीण क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और शिक्षा,स्वास्थ्य व आवागमन को नई दिशा देगा। वहीं निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हो रही है और यह पुल क्षेत्र के लिए सुरक्षा व सुविधा का प्रतीक बनेगा। विशिष्ट अतिथि रहे ग्राम पंचायत उतरदा के सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी,ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच हेतराम नेटी, उतरदा युवा उपसरपंच राकेश जयसवाल,समोस सागर एवं संतोष सिंह मरावी।
         ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
पुल निर्माण से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और रोज़मर्रा के आवागमन में आने वाली परेशानियां समाप्त होंगी। भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments