सक्ती (सुघर गांव)। 14 दिसंबर 2025,
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का परिणाम 9 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। परिणाम में ग्राम किरकार तहसील मालखरौदा निवासी किरकार (पिता श्री चरण बरेठ) के चयन की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। लखन बरेठ शुरू से ही मेधावी व अनुशासनप्रिय छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय के बल पर शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की, वहीं ग्रामीणों ने भी लखन बरेठ को बधाइयाँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के युवाओं के लिए लखन बरेठ अब एक प्रेरणास्त्रोत है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन हो चुका है। ग्रामवासियों का कहना है कि लखन बरेठ ने हमारे गाँव एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और उन्हें उम्मीद है कि वह आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेगा। पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ग्राम के व्हाट्सऐप समूहों में बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। फोन पर लखन बरेठ को बधाई देते ग्रामीणों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
0 Comments