छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश संगठन मंत्री माखनलाल नेताम के तत्वधान में चलाया जा रहा ड्राइवर जागरूकता अभियान,दिया जा रहा यातायात नियमों का पालन निर्देश।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुड़ापार में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन का ड्राइवर जागरूकता अभियान लगातार  चलाया जा रहा है जिसमें सभी ड्राइवर को नशा अथवा नींद के हालात में वाहन ना चलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है रात्रि में पेट्रोलिंग के द्वारा रोड में सेवा  दिया जा रहा है। जिसमें उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री माखनलाल नेताम,जिला अध्यक्ष रामनारायण ( गुड्डू भैया ), ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पटेल,  ब्लाक संगठनमंत्री सुनील पटेल, ब्लॉक प्रभारी महेंद्र कश्यप, सचिव सुनील बंजारे, ब्लॉक मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अजय पटेल,ब्लॉक सहसचिव शनिराम रोहिदास,खूबलाल सीटर, दशरथ दास,शिवनारायण इन सभी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा,जिसमें सभी ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करेंने हेतु निर्देशित किया जा रहा है,और बताया जा रहा है,कि 
नशे की हालत में गाड़ी न चालयें।

सड़क में गाड़ीयों से दूरी बनायें रखें।

हमेशा शिट बेल्ट का उपयोग करें।

नींद की हालत में गाड़ी न चलायें ।

निर्धारित गति सीमा पार न करें।

हमेशा एम्बुलेंस को रास्ता दें ।

हार्न का उपयोग लगातार न करें।

बिना लाईसेंस गाड़ी न चलायें ।

 हमेशा आई डी एवं वर्दी में रहें।

गाड़ी चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करें।

सुरक्षित दूरी बनाये रखें।

ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments