कोरबी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण सभापति कमलेश कुर्रे ने व्यवस्थाओं को चुस्त–दुरुस्त रखने दिए कड़े निर्देश

कोरबी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण  सभापति कमलेश कुर्रे ने व्यवस्थाओं को चुस्त–दुरुस्त रखने दिए कड़े निर्देश
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 09 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरबी धान खरीदी के चरम सीजन के बीच आज धान खरीदी केंद्र कोरबी में सभापति कमलेश कुर्रे ने अचानक पहुंच कर पूरे केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। किसानों की सुविधाओं से लेकर तौल प्रणाली तक,हर व्यवस्था का उन्होंने मौके पर खड़े हो कर जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को परेशानी हो,यह किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
   निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे ये पदाधिकारी
 दुर्गेश कश्यप – पूर्व महामंत्री हरदी बाजार मंडल, मौशम राठौर – उप सरपंच, घनश्याम जायसवाल – समिति प्रबंधक, पुरुषोत्तम कैवर्त – फड़ प्रभारी, रामस्वरूप जायसवाल, संजू लहरे, तुलसीदास।
       निरीक्षण की मुख्य झलकियाँ
 किसानों के बैठने व प्रतीक्षा की व्यवस्था की जाँच, 
तौल मशीनों की सटीकता और पारदर्शिता की पड़ताल, बारदाना वितरण एवं स्टॉक की समीक्षा, भुगतान प्रक्रिया के रिकॉर्ड की जांच , केंद्र परिसर की स्वच्छता व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।
      सभापति कमलेश कुर्रे का कड़ा संदेश 
निरीक्षण के बाद सभापति ने केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा—“धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। किसान हमारी प्राथमिकता हैं, और उनकी सुविधा सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि तौल प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
            समापन
निरीक्षण के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। सभापति के निरीक्षण से किसानों में भी भरोसा बढ़ा है कि खरीदी सीजन में उन्हें सुचारू और निष्पक्ष व्यवस्था मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments