भैसमा शासकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव महोत्सव परंपराओं की अनूठी छटा बिखेरता भव्य आयोजन

भैसमा शासकीय महाविद्यालय में जनजातीय गौरव महोत्सव परंपराओं की अनूठी छटा बिखेरता भव्य आयोजन
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 06 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत में स्थित स्व.प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में जनजातीय गौरव महोत्सव का भव्य आयोजन गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुए इस सांस्कृतिक महोत्सव में जनजातीय परंपराओं की समृद्ध विरासत ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
         मुख्य अतिथि का प्रखर उद्बोधन
 रघुराज सिंह उइके अध्यक्ष  वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा ने जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति को संरक्षित एवं सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान उनकी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों में समाई हुई है,जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।
       विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह 
वीरबल सिंह,लोक कला आयाम प्रमुख,अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने जनजातीय युवाओं को मंच प्रदान करने के महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियाँ जनजातीय कला को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।
    मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
 छात्रों ने प्रस्तुत किए पारंपरिक नृत्य,लोकगीत और जन जातीय विरासत पर आधारित शानदार कार्यक्रम। पूरे सभागार में कला,उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की बहार छाई रही।
    आयोजन समिति का उल्लेखनीय योगदान
 कार्यक्रम संयोजक पुष्पराज सिंह ठाकुर,सचिव दीपक सिंह, प्रमुख सहयोग केएल टंडन,जेएल चौहान,पीके लहरें,अनुराधा तिर्की, श्वेता शुक्ला, राजू कंवर, जितेन्द्र कंवर, संचालन दीपेश कुमार , संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. साधना खरे , संयोजक कलेसतुस टोप्पो, सह-संयोजक रविन्द्र कुमार इन सभी के सहयोग से महोत्सव ने सफलता के नए आयाम छुए।
         भविष्य के लिए प्रेरक संकल्प
 आयोजन समिति ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि - “ऐसे आयोजन न केवल जनजातीय गौरव को उभारते हैं, बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का संकल्प भी मजबूत करते हैं।” भैसमा महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह महोत्सव वास्तव में जनजातीय संस्कृति,सम्मान और गौरव का जगमगाता प्रतीक बन कर उभरा।

Post a Comment

0 Comments