कोरबा की युवा नेतृत्व शक्ति को नई पहचान निकिता मुकेश जयसवाल आईआईएम रायपुर के उच्चस्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण में शामिल
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 दिसंबर 2025,
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जनप्रतिनिधित्व की नई पहचान बन चुकी जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जयसवाल अब प्रदेश स्तर के नेतृत्व विकास कार्यक्रम में बड़ा कदम रखने जा रही हैं। 2 से 6 दिसंबर तक वे आईआईएम रायपुर के प्रतिष्ठित लीडरशिप एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल होंगी,जो पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
उच्चस्तरीय प्रशिक्षण से उभरेगा नया प्रशासनिक विज़न
इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें आधुनिक नेतृत्व मॉड्यूल, रणनीतिक योजना,नवाचार आधारित प्रशासन और पब्लिक सिस्टम मैनेजमेंट की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रशिक्षण पंचायत और ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत परिवर्तनकारी सिद्ध होगा।
राजनीतिक समझ और सेवा भावना का मजबूत आधार
निकिता जयसवाल ने सामाजिक सेवा और राजनीतिक कार्यों को अपने परिवार के प्रेरक वातावरण में पाया। उनके पति पाली जनपद पंचायत के 02 बार निर्वाचित सभापतिरहे,जिससे उन्हें जन सरोकारों का व्यावहारिक अनुभव और सार्वजनिक नेतृत्व की गहराई मिली। पहली ही बार जिला पंचायत चुनाव में 14,000 से अधिक वोटों की रिकॉर्ड जीत उनके जन समर्थन और लोकप्रियता का प्रमाण है।
प्रदेश में अलग पहचान आईआईएम का विशेष आमंत्रण
आईआईएम रायपुर ने निकिता जयसवाल को उनके कार्य उपलब्धियों और जमीनी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
ग्राम विकास को मिलेगी नई ऊर्जा और दिशा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रशिक्षण के बाद वे ग्रामीण विकास योजनाओं,संसाधनों के प्रभावी उपयोग, नीति क्रियान्वयन और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक सक्षम दिशा दे सकेंगी। उनका यह कदम कोरबा जिले के विकास मॉडल को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा।
0 Comments