मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल एवं विशिष्ट अतिथि निकिता मुकेश जायसवाल के मुख्य मार्गदर्शन में रासेयो का 07 दिवसीय विशेष शिविर सफलता पूर्वक संपन्न
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 दिसंबर 2025,
जिले अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा, विकासखंड पाली,जिला कोरबा (छ.ग.) एवं अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 07 दिवसीय विशेष शिविर 21 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक प्राथमिक/माध्यमिक शाला प्रांगण रतीजा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा के निर्देशन में संचालित इस शिविर में युवाओं को राष्ट्र निर्माण,शिक्षा,स्वास्थ्य,नशामुक्ति, डिजिटल इंडिया,संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
विविध विषयों पर विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान
शिविर अवधि में विभिन्न विषय विशेषज्ञों व शिक्षकों ने छात्रों को जीवन निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए - राकेश कुमार टंडन,कार्यक्रम अधिकारी,शा.उ.मा.वि. उतरदा – राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका,सुनील कुमार मिश्रा, व्याख्याता बोइदा – सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल इंडिया,डी.के.पात्रे, व्याख्याता कोरबी धतूरा – उन्नत भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता,डी.के. लहरे, व्याख्याता कोरबी धतूरा – सभ्य संस्कृति, सभ्य समाज , राजू कुमार (स्वास्थ्य विभाग) – उत्तम स्वास्थ्य, दवाई एवं सिरप वितरण,फिरत राम सारथी,डायरेक्टर सेपवस – शिविर का महत्व व प्रेरक गीत,अरुण सारथी – पर्यावरण संरक्षण व छत्तीसगढ़ी लोकगीत परिचर्चा,डॉ.आदिले, कटघोरा महाविद्यालय – राष्ट्रीय सेवा योजना का विस्तृत परिचय एवं सामूहिक खेल,अरुण गुप्ता – जीवन में सफलता के सूत्र,टॉप-10 विद्यार्थियों हेतु फ्री हवाई यात्रा घोषणा,सुनील तिवारी, भिलाई बाजार – नशामुक्त समाज हेतु युवाओं की भूमिका, साथ ही वरिष्ठ वालंटियर रामशरण,अनीशा कंवर,श्रवण हरदी बाजार ने स्वयंसेवकों को विशेष प्रेरणा प्रदान की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया आकर्षण
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम,लोकगीत,नुक्कड़ नाटक, फ्री-फायर कार्यक्रम,स्वयं सेवकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रस्तुत किए गए, जिनसे शिविर का वातावरण उत्साह पूर्ण रहा।
शिविर समापन जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
समापन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा,विशिष्ट अतिथि निकिता मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा अन्य अतिथियों में कविता कंवर (सरपंच रतीजा), प्रताप सिंह कंवर,दुर्गेश कश्यप,सच्चिदानंद राठौर, हेमलता रजवाड़े, सहित विद्यालय व पंचायत के गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों को स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व सुस्वागतम गीत से स्वागत किया गया।
अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा - “शिविर अनुशासन, दिनचर्या और लक्ष्य साधना की प्रेरणा देता है, जो विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा।”
निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा - “रासेयो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव है।”अन्य अतिथियों ने भी शिविर की सराहना करते हुए ग्रामीण युवाओं के उत्साह, अनुशासन व सेवा भाव की प्रशंसा की।
कार्यक्रम संचालन व सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न का विशेष योगदान रहा — सुरेंद्र कुमार राठौर (व्याख्याता), रविकांत मंढरिया (विज्ञान सहायक), दीप्ति सोनी, रजवाड़े मैडम, सीएससी रतिजा टीम, वरिष्ठ वालंटियर्स एवं सभी शिक्षक - शिक्षिकाएँ। साथ ही स्वयंसेवक—अनुज भारद्वाज,आर्यन केवट, मेघा भारद्वाज, निशिका, आशा कंवर, सुष्मिता कंवर, पूजा निर्मलकर, सोन कुवर तथा समस्त छात्र-छात्राओं ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।
निष्कर्ष
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी राजू प्रसाद सारथी द्वारा प्रस्तुत फीडबैक के साथ सात दिवसीय शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर युवाओं के चरित्र निर्माण, सामाजिक संवेदना, नेतृत्व व सेवा भाव को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
आयोजक
कार्यक्रम अधिकारी / प्राचार्य
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबी धतूरा जिला – कोरबा (छ.ग.)
0 Comments