कुसमुंडा नीलकण्ठ कम्पनी का काम करेंगे बंद – गैर राजनीतिक संगठन , छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना.
बिना पुलिस वेरिफिकेशन किए बगैर बाहरी व्यक्तियों को रोजगार देने का आरोप.
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
कोरबा (सुघर गांव)। दिनांक 11.10.2025 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि नीलकण्ठ कम्पनी में कार्यरत बाहरी / गैर स्थानीय लोगों को हटाकर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जायें तथा पूर्व में एस.डी.एम.(रा.) कटघोरा एवं गाँव वालों के समक्ष नीलकण्ठ कम्पनी के एच.आर. प्रमुख मुकेश सिंह द्वारा एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की सहमति बनी थी।
जिस पर दिनांक 03.11.2025 को पत्र के माध्यम से पुनः अवगत कराया गया था, परन्तु उक्त दिनांक से लेकर इस मामले पर कंपनी ने अब तक कोई पहल नहीं किया गया। जिस पर दिनांक 09.11.2025 को एस.ई.सी.एल. का गेट जाम कर दीपका तहसीलदार महोदया एवं थाना प्रभारी कुसमुण्डा के समक्ष त्रिपक्षीय वार्तालाप किया गया था, जिसमें नीलकंठ कंपनी के समस्त कर्मचारियो का पुलिस सत्यापन करने एवं समस्त कर्मचारियों के नाम एवं पता की सूची एस.ई.सी.एल. महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करने का आश्वासन दिया गया था।
बता दें कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संगठन कुसमुंडा ने समस्त स्थानीय बेरोजगार ड्राइवरो की सूची तैयार कर एस.ई.सी.एल. कुसमुंडा कार्यालय में जमा किया गया था, जिस पर आज दिनांक 01.12.2025 तक किसी भी बेरोजगारों को रोजगार पर नहीं रखा गया है। दूसरी ओर नीलकण्ठ कम्पनी के द्वारा लगातार अन्य राज्य के ड्राइवरो की भर्ती कर कंपनी में निरंतर काम करवाया जा किया जा रहा है। जिससे स्थानीय बेरोजगारों और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के अधिकारियों में आक्रोश है। एसईसीएल कुसमुंडा और नीलकंठ कंपनी के रवैये से पुनः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने ज्ञापन जारी करते हुए आव्हान किया है कि पूर्व में एसईसीएल कुसमुंडा कार्यालय में बेरोजगारों की सूची जमा किया गया था, सूची में उल्लेख बेरोजगारों को अगर 05 दिवस के भीतर नीलकंठ कंपनी रोजगार प्रदान नहीं करती है तो दिनांक 06.12.2025 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना संगठन अपने तेज तर्रार तेवर में आकर उग्र आंदोलन करते हुए नीलकण्ठ कम्पनी का गेटजाम व तालाबंदी करते हुए धरना प्रदर्शन करेगी और सम्पूर्ण कार्य को बाधित करने के लिये बाध्य होंगे। इसी प्रकार धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों के साथ जो भी अप्रिय घटना घटित होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधक और नीलकण्ठ कम्पनी की होगी।
आज दिनांक को शिकायत पत्र की प्रतिलिपि देकर सूचित कर दी गई है जिसमें – कार्मिक प्रबंधक एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा, कोरबा कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कटघोरा,जिला पुलिस अधिक्षक कोरबा,थाना प्रभारी कुसमुण्डा, श्रम सेवा भू-विस्थापित कामगार संगठन, छ.ग. किसान सभा, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर.रा.स.) कोरबा, प्रदेश कोर कमेटी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर.रा.स.), नीलकण्ठ कम्पनी प्रबंधक कुसमुण्डा,कोरबा।


0 Comments