कोरबा (सुघर गांव)। 28 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुढ़ाली में यादव समाज की गौरवशाली परंपरा,लोकसंस्कृति एवं भाईचारे को समर्पित राउत नाचा महोत्सव एवं मड़ई मेला प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन 09 जनवरी 2026 शुक्रवार को हाई स्कूल मैदान, ग्राम मुढ़ाली में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 04 बजे से होगा। आयोजन समिति ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह सांस्कृतिक महोत्सव भव्यता एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाज सेवी एवं अधिक संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रहेगी।
पुरस्कार विवरण
प्रथम पुरस्कार: ₹15,001/- एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार: ₹10,001/- एवं शील्ड तृतीय पुरस्कार: ₹7,001/- एवं शील्ड सांत्वना पुरस्कार: ₹1,001/- एवं शील्ड , नोट- प्रत्येक प्रतिभागी दल को ₹1,000/- एवं शील्ड प्रदान की जाएगी।
अध्यक्षता एवं अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता नत्थु लाल यादव,जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज जिला कोरबा द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि विनोद कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (क्षेत्र क्रमांक 06)। विशिष्ट अतिथिसर्व यादव समाज जिला कोरबा दिलीप यादव (गंगा बोरवेल्स), ग्राम–मांगामार दादर रामदयाल यादव (कृष्णा डेयरी), ग्राम–चोरभट्ठी गनियारी, जिला–बिलासपुर आशीष यादव (नेहा मेडिकल स्टोर्स), ग्राम–तरदा, जिला–कोरबा होमेश यादव (रघु), ग्राम–मुढ़ाली, अति विशिष्ट अतिथि रामेश्वर सिंह मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत मुढ़ाली,अजय राठौर उप सरपंच ग्राम पंचायत मुढ़ाली, शिवकुमार जनार्दन सचिव ग्राम पंचायत मुढ़ाली।
आयोजन समिति
अध्यक्ष संतराम यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष चैतराम यादव, सचिव बालाराम यादव, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, अमृतलाल यादव, भूपेन्द्र यादव, ललित यादव।
अन्य व्यवस्थाएं
निर्णायक समिति,मंच संचालन, फोटोग्राफी, भोजन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। विवाद की स्थिति में निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम होगा। नशे की हालत में किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।चोट की स्थिति में प्रतिभागी स्वयं जिम्मेदार होंगे। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों हेतु भोजन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
आयोजक एवं आमंत्रण
आयोजक समस्त यादव समाज ग्राम मुढ़ालीविनीत समस्त ग्रामवासी मुढ़ाली जिला–कोरबा (छ.ग.) सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि परिवार सहित उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं।
0 Comments