विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा के युवा उप सरपंच राकेश जयसवाल ने 01 दिसम्बर 2025 को ग्राम उतरदा में नहर परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए न्याय की राह अब तेज़ होती दिख रही है। गांव के युवा व ऊर्जावान उपसरपंच राकेश जायसवाल ने किसानों के 8 वर्षों से लंबित मुआवज़े के मुद्दे को मजबूती से उठाते हुए कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपा।
युवा उपसरपंच राकेश जायसवाल की कार्यशैली चर्चा में क्यों?
जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ – राकेश जायसवाल गांव के हर वर्ग के लोगों से सीधे जुड़कर समस्याएँ सुनते और समाधान का मार्ग खोजते हैं।
युवाओं से विशेष जुड़ाव – रोजगार, खेल और शिक्षा जैसे विषयों पर युवाओं के साथ मिलकर योजनाएँ तैयार करते हैं। बुजुर्गों व किसानों के सच्चे सहायक – बुजुर्गों की जरूरतों, किसानों की समस्याओं और गरीब परिवारों की स्थितियों को प्राथमिकता देते हैं। बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत – बच्चों को पढ़ाई, खेल और संस्कारों के प्रति प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
हर वर्ग से शानदार तालमेल – बच्चे हो, युवा हों या बुजुर्ग—सबके साथ उनका सहज व्यवहार उन्हें एक लोकप्रिय नेता बनाता है। हक व अधिकारों की लड़ाई में हमेशा आगे – गांव के हर व्यक्ति के न्याय, अधिकार और सुविधाओं के लिए संघर्ष करने में अग्रणी रहते हैं।
नहर प्रभावित किसानों का मामला
वर्ष 2017 में नहर निर्माण के दौरान उतरदा के 122 किसानों की जमीन प्रभावित हुई।किसानों को मुआवज़े का वादा किया गया था, लेकिन 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी राशि प्राप्त नहीं हुई। उप सरपंच राकेश जायसवाल ने किसानों के दर्द को महसूस करते हुए कलेक्टर से शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की और राकेश जायसवाल को “सच्चा जनप्रतिनिधि” बताया। ग्राम पंचायत उतरदा के लोगों का कहना है कि - “हमारे उप सरपंच राकेश जी ही वो नेता हैं जो हर उम्र, हर वर्ग के लोगों से जुड़े हैं और लोगों के अधिकारों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में लड़ते हैं।”
0 Comments