विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा रेलडबरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रेलडबरी में आगामी 14 नवम्बर, बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार FLN मेला (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मेला) आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी शिक्षा, साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में बच्चे स्वयं विषयवार स्टॉल लगाकर - हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं बालवा (बाल विज्ञान) से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। “करके देखबो – सीख के रहिबो” की भावना के साथ यह मेला बच्चों में सीखने की उत्सुकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को उत्साह पूर्ण बनाने की तैयारी की जा रही है। बाल दिवस के इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सीखने, खेलने और सृजनशीलता का वातावरण सजेगा।
0 Comments