विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025, जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस और आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा (15 नवम्बर 1875 – 9 जून 1900) की जयंती पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि दी गई। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजू सिंह श्रोते ने पूरे प्रदेश और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी।सरपंच *राजू सिंह श्रोते* ने आदिवासी संस्कृति, उनके स्वाभिमान और संघर्ष की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की अदम्य वीरता, जिगर और साहस आज भी हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सरपंच राजू सिंह श्रोते के जमीन से जुड़े, व्यावहारिक और जनहितकारी कार्यों की भी खुले दिल से तारीफ की गई। उनकी दूरदर्शिता, क्षेत्रवासियों के प्रति निस्वार्थ प्रतिबद्धता और विकास की दिशा में किए गए ठोस प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। सरपंच राजू सिंह श्रोते के नेतृत्व में आदिवासी गौरव की शान – बिरसा मुंडा जी की जयंती पर नमन।
0 Comments