भू - विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन ने शेख मसीह खिलाफ जांच कार्रवाई करने की मांग

भू - विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन ने शेख मसीह खिलाफ जांच कार्रवाई करने की मांग 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
 कोरबा (सुघर गांव)। 06 नवंबर 2025, भू - विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन ने दीपका क्षेत्र में फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवा कर ठेकेदारी कार्य करने वाले शेख मसीह के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कलेक्टर,एसपी और एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। संतोष पटेल ने बताया कि शेख मसीह दर्राखांचा, अमगांव,हरदीबाजार या दीपका क्षेत्र का मूल निवासी नहीं है। उसने फर्जी दस्तावेज बनवा कर एसईसीएल दीपका खदान में ठेकेदारी कार्य लिया है,जिससे वास्तविक भूविस्थापितों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
     एसोसिएशन की प्रमुख मांगें 
1. शेख मसीह के मूल निवास प्रमाण पत्र की जांच कर सत्यता सुनिश्चित की जाए।
  फर्जी प्रमाण पत्र से प्राप्त सभी ठेके रद्द किए जाएं।
 2. मामले में दोषी अधिकारियों व संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाए।
  3. वास्तविक भू विस्थापितों को ठेका कार्यों में प्राथमिकता दी जाए।
 4. शेख मसीह द्वारा सांसद का नाम लेकर दबाव बनाने की शिकायत की भी पड़ताल की जाए।

Post a Comment

0 Comments