*ग्राम संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी बने प्रेरणा स्रोत*
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 06 नवंबर 2025,
परंपरा, संस्कृति और भक्ति से ओतप्रोत रास-गवरा महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन ग्राम लोटनापारा (उतरदा) में बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। 01 नवम्बर से 03 नवम्बर तक चले इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक ग्रामों से श्रद्धालुओं एवं कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फूल कूचना से हुआ, दूसरे दिन सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत लिया और अंतिम दिन रास-गवरा विवाह महोत्सव ने पूरे वातावरण को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया। महोत्सव में विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम (पाली-तानाखार), विधायक प्रेमचंद पटेल (कटघोरा), जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत निकिता मुकेश जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गोंडी रीति से किया गया।
*पुरस्कार वितरण*
▪️प्रथम पुरस्कार ₹5001 – सेवकराम मरावी सौजन्य से
▪️द्वितीय पुरस्कार ₹3001 – प्रेम सिंह वरकड़े सौजन्य से
▪️तृतीय पुरस्कार ₹2001 – उत्तर सिंह खुसरो सौजन्य से
▪️प्रत्येक नृत्य दल को ₹501 प्रोत्साहन राशि सुंदर लाल मरावी सौजन्य से प्रदान की गई।
महोत्सव के दौरान युवाओं में गोंडी संस्कृति के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। बारात यात्रा 03 नवम्बर को शाम 6 बजे निकली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।
*सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी की सराहना*
ग्राम के सरपंच लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी के नेतृत्व में ग्रामवासियों और गोंड़ सगा समाज द्वारा किया गया यह आयोजन क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया है। उनके मार्गदर्शन में ग्राम लोटनापारा ने न केवल अपनी प्राचीन संस्कृति को जीवंत रखा, बल्कि युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार भी किया। ग्रामवासी और अतिथि सभी ने सरपंच मरावी जी के सामाजिक समर्पण, सौम्यता और संगठन क्षमता की खुलकर प्रशंसा की। मंच संचालन का कुशल दायित्व वैशाखु प्रमाट वरकड़े ने निभाया। कार्यक्रम का समापन भजन, देव आराधना और सामूहिक भोज के साथ हुआ।
0 Comments