मोतीलाल बंजारे जिला ब्यूरो
बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025,
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा "ऑपरेशन क्लीन स्वीप"। कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत कसा जा रहा है शिकंजा। "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत चलाए जा रहे अभियान में प्रत्येक थाना एवं चौकी में किया गया पृथक से पुलिस टीमों का नामांकन। "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत प्रारंभ दिनांक 06.11.2025 से लेकर 17.11.2025 तक अभियान की जानकारी निम्नानुसार है - 1. अवैध रूप से शराब बिक्री, अवैध चखना सेंटर का संचालन एवं सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 184 आरोपियों को आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
2. यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 647 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।
3. शांति व्यवस्था बाधित करने वाले कुल 197 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
4. विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा कुल 211 संदिग्ध लोगों एवं सस्पेक्ट की चेकिंग गई।
5. थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत कुल 133 निगरानी, गुंडा बदमाशों की चेकिंग उनके घर जाकर की गई।
6. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की संभावना पर से कुल 104 संदिग्ध मोबाइलों एवं नंबरों की चेकिंग की गई।
7. इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जमानत पर छूटने वाले कुल 18 आरोपियों की चेकिंग की गई।
8. थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत जिला बदर हुए आरोपियों की चेकिंग करते हुए कुल 22 जिला बदर आरोपियों के निवास स्थान पर आकस्मिक दबिश देते हुए उनकी चेकिंग की गई, जिसमें सभी जिलाबदर आरोपी आदेश होने उपरांत जिले से बाहर होना पाए गए।
9. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सुनसान इलाकों, बाहरी एरिया, खुले मैदान आदि में पुलिस द्वारा आकस्मिक दबिश दी गई जिसमें कुल 68 नशेड़ी व्यक्तियों की धरपकड़ कर उन पर कार्रवाई की गई है।
10. पुलिस टीम द्वारा अभियान को गति प्रदान करते हुए कुल 634 व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट लिया गया है।
11. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अड्डेबाजी करने वाले एवं छपरी टाइप लड़कों की चेकिंग कर उनके द्वारा अपने हाथों में पहने गए खतरनाक एवं धारदार 450 लोहे के चूड़ा/कड़ा जप्त किया गया है तथा उन्हें इस दौरान इस प्रकार का चूडा/कडा नहीं पहने हेतु कडाई पूर्वक हिदायत भी दिया गया।
12. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत संपूर्ण अभियान कुछ सफल बनाने के लिए विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुल 77 पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टिया लगाई गई है।
0 Comments