पूर्व छात्राओं की भावनात्मक पहल से खिल उठी बच्चों की मुस्कान
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 10 नवंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और मानवीय मूल्यों को जीने का माध्यम भी है। इसी सोच को साकार रूप देने का कार्य किया है बालक माध्यमिक शाला उतरदा की नवाचारी शिक्षिका तरन्नुम निशा खान ने।
पहल की झलक
तरन्नुम निशा खान की प्रेरणा से 1992 बैच की अग्रसेन स्कूल, कोरबा की पूर्व छात्राएँ आगे आईं। अंजू अरफाना, तब्बू निशा,बिंदिया, इंदु सरोज,परमजीत और प्रीति ने मिलकर अपने पुराने स्कूल की यादें ताज़ा कीं। इन छात्राओं ने विद्यालय के बच्चों के लिए खाने की प्लेटें भेंट कीं।
बच्चों की मुस्कान
नई प्लेटें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
विद्यालय के वातावरण में उत्सव जैसा माहौल बन गया। समुदाय में शिक्षा के प्रति नया जोश और सहभागिता दिखाई दी।
आभार एवं शुभकामनाएँ
विद्यालय परिवार एवं संस्था प्रधान ने सभी पूर्व छात्राओं और तरन्नुम निशा खान को धन्यवाद प्रेषित किया। नोडल प्राचार्य जी.पी.लहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एन.साहू और एम.आर.मरकाम ने इस प्रेरणादायक कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। चंद्रदर्शन कुर्रे और राजेश बंजारे शिक्षक ने भी इस सामाजिक पहल में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाई।
शिक्षा विदों की प्रतिक्रिया
शिक्षाविद राकेश टंडन ने कहा - “विद्यालय को समुदाय से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उतरदा में तरन्नुम निशा खान ने जो शुरुआत की है, वह शिक्षा में सहभागिता का प्रेरक उदाहरण है।”तरन्नुम निशा खान की पहल से शिक्षा बनी उत्सव - उतरदा के बच्चों के चेहरों पर लौट आई मुस्कान।
0 Comments