सरिता लहरे की खास खबर

कोरबा ( सुघर गांव ) जिले में एक्टिव संगठन सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ कोरबा इकाई द्वारा पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें कई जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, आपको बता दे,कि   पिकनिक एक ऐसी प्रति (प्रस्तावना या निमंत्रण) है। जिसका उपयोग पत्रकार महासंगठन द्वारा अपनी पिकनिक की योजना और आयोजन के लिए किया जाता है। इसमें पिकनिक की तारीख, समय, स्थान, कार्यक्रम, सदस्यों से अपेक्षित योगदान (जैसे कि पैसे या अन्य सामान), और निमंत्रण जैसी जानकारी दिया जाता है। पिकनिक का उद्देश्य और लक्ष्य स्पष्ट करता है,कि यह टीम के सदस्यों के बीच सामंजस्य,एकता और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। जिसमें पिकनिक के दौरान होने वाली गतिविधियों की सूची प्रदान किया जाता है। जैसे कि खेल, भोजन, और मनोरंजन सभागिता शुल्क: इसमें सदस्यों द्वारा योगदान की जाने वाली राशि या अन्य आवश्यक वस्तुओं (जैसे कि भोजन) का उल्लेख होगा, पिकनिक के लिए संपर्क व्यक्ति या आयोजक की जानकारी प्रदान करेगा। सभी सदस्यों को एक आधिकारिक  निमंत्रण दिया जाता है। इस पिकनिक में पहुँचे सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बोले की इस कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओं को बहुत - बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं जैसे कि आप सभी ने एकता और एकजुटता के लिए इस कार्यक्रम को रखे है,इससे स्पष्ट होता है कि इस महासंघ का निर्माण निस्वार्थ जनसेवा करने के लिए किया गया है। आपको बता दे सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस राजभोज कार्यक्रम में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया । और वहां भी प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कॉलोनी का निर्माण, पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, और डिजिटल, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समान अधिकार जैसे अहम विषयों पर खास चर्चा किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि “सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़” राज्यभर के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इसका उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करना और वेब मीडिया को भी मुख्यधारा में मान्यता दिलाना है। यह संगठन सत्य, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान के मूल्यों पर आधारित होकर पत्रकारों को सशक्त मंच प्रदान करता है। संगठन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, सुरक्षा कानून की मांग, वेब मीडिया को सम्मान दिलाने तथा पत्रकारों को प्रशिक्षण व अवसर प्रदान करने जैसे कार्यों में अग्रसर है। के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार शासन-प्रशासन से संवाद और संघर्ष जारी रखेगा। इस पिकनिक कार्यक्रम में शामिल प्रमोद कुमार बंजारे ( प्रदेशाध्यक्ष  )नरेश कुमार चौहान ( प्रदेश उपाध्यक्ष) कुंवर सिंह राज ( प्रदेश संयुक्त सचिव )  ओमप्रकाश पटेल जिलाध्यक्ष कोरबा, प्रदीप राव जिला उपाध्यक्ष कोरबा,गौतम राज जिला सचिव कोरबा,मोहन चौहान जिला संयुक्त सचिव कोरबा,महेश सोनी जिलाध्यक्ष बिलासपुर,बुंदराम धीवर ब्लॉक सचिव पाली,चंद्रवती बंजारे ब्लॉक उपाध्यक्ष पाली,सरस्वती मरकाम ब्लॉक सचिव कोरबा,नारायण चंद्राकर,संतोष कुमार भट्ट,धनराज सिंह,पुरषोत्तम साहू,योगेश सलूजा,शुभम धीवर,घनश्याम वैष्णव,गौरव सोनी व कई जगह से पत्रकारबंधु शामिल हुएँ।