जांजगीर - चांपा (सुघर गांव)। 26 नवंबर 2025,
जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी सत्य निजनाम बोध संस्थान के संस्थापक परम पूज्य सत्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास एवं लीला देवी महंत के सुपुत्र अगम दास तथा पुत्रवधू लक्ष्मीन महंत को जन कल्याण,समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर नेहा ठाकुर एवं डायरेक्टर रितु दहिया द्वारा पश्चिम विहार, नई दिल्ली स्थित मैपल गोल्ड होटल बैंक्वेट में भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई मुख्य अतिथियों पुनीत इस्सर (प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक)
अजय भट्ट (एडिशनल सुपरिटेंडेंट,तिहाड़ जेल,दिल्ली) इनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायी बना।
समाज सेवा के रत्नों का सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि उन प्रतिभाशाली लोगों को मंच और पहचान देना था जो सीमित संसाधनों के बावजूद समाज में परिवर्तन की लौ जला रहे हैं।
विशेष सम्मान - महिला सशक्तिकरण के लिए
उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया।
एक प्रेरणादायी और सफल आयोजन
यह आयोजन समाज सेवा,शिक्षा और सांस्कृतिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ और उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
0 Comments