सभापति व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव ने किया धान खरीदी सत्र 2025 -26 का शुभारंभ

सभापति व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव ने किया धान खरीदी सत्र 2025 -26 का शुभारंभ 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 26 नवंबर 2025, भिलाई बाज़ार उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस सत्र की शुरुआत सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार यादव ने माँ अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर की।
            मुख्य आकर्षण
 विनोद कुमार यादव ने श्रीफल तोड़कर एवं किसान को पुष्पमाला पहनाकर खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। किसानों में नए सत्र को लेकर उत्साह और भरोसे का वातावरण। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से आश्वासन - समर्थन मूल्य पर सुचारू व सुरक्षित खरीदी। भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में खास रौनक।
      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे
 दिनेश राठौर (मंडल अध्यक्ष), हेमंत तिवारी (महामंत्री) , प्रताप कंवर (उपाध्यक्ष),रथलाल पाटले,हुलेश राठौर, सम्मेलाल पाटले,मणिशंकर पाटले, देवेंद्र राजपूत , राजकुमार नामदेव (जिला कार्यसमिति सदस्य) , विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर,भाजपा नेता दिलखुश आदिले,शैलेन्द्र राठौर,तेरस यादव साथ ही शाखा प्रबंधक सरिता पाठक,प्रवेशक जमाल खान, समिति प्रबंधक सरोजलता कुंभकार,ऑपरेटर ओमकार राठौर, केंद्र प्रभारी सतीश मिरि एवं धान उपार्जन केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
      किसानों के लिए भरोसेमंद शुरुआत 
धान खरीदी के आरंभ के साथ किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट कहा - “किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।”

Post a Comment

0 Comments