जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। 07 नवंबर 2025,
सर्व लोहार विश्वकर्मा कल्याण सेवा समिति, जिला जांजगीर-चांपा की बैठक अकलतरा ब्लॉक के ग्राम कटनाई में संपन्न हुई। बैठक में समाज की सभी उपजातियों को जोड़ कर “सर्व विश्वकर्मा समाज” के रूप में संगठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, ग्राम स्तर पर समाज के पिछड़े वर्गों से संपर्क कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा समाज को भ्रमित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। कोषाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि अगली बैठक 1 तारीख को बलौदा ब्लॉक में होगी, जिसमें शिक्षित महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आने वाले समय में समिति द्वारा भव्य सामाजिक आयोजन किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष मनमोहन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पंचराम विश्वकर्मा, रामलाल, सचिन, चंदूराम, सुखसागर, राहुल, निर्मल, सोहनलाल, खंभन, गेंदूराम, श्रवण, मानाराम, शिवराम, किशन, राजकुमार विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments