जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 07 नवंबर 2025,
देश के वीर सपूत के.बी.यादव के दशगात्र (श्रद्धांजलि सभा) में शिवसेना जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा अपने पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि के.बी.यादव जैसे वीर सपूत देश की अमूल्य धरोहर हैं,जिन्होंने तीन-तीन युद्धों में भारत मां की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे 18 नवंबर 1962 को दीपावली के दिन हुए भारत-चीन युद्ध,1965 में लद्दाख के रेंजला युद्ध तथा 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल रहे। युद्ध के दौरान उन्होंने वीरता का परिचय देते हुए 170 से अधिक दुश्मनों को मार गिराया था। कार्यक्रम में शिवसेना महिला सेना जिलाध्यक्ष रेवती यादव (बिलासपुर) ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी के. बी. यादव समाज सेवा में सक्रिय रहे और युवाओं को राष्ट्र प्रेम तथा समर्पण की प्रेरणा देते रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलेश्वर विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष शिवसेना जांजगीर-चांपा),रेवती यादव (महिला सेना जिलाध्यक्ष बिलासपुर), बृजनंदन यादव (जिला महासचिव),हुलेश कुमार चंद्रा (जिला प्रवक्ता),
दीपक यादव (युवा सेना जिलाध्यक्ष),लक्ष्मी नारायण नायक (किसान सेना जिलाध्यक्ष), संतोष सारथी (जिला उपाध्यक्ष),गीतेश यादव (पामगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष),
तथा गोपी यादव (विधानसभा उपाध्यक्ष) सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।
0 Comments