*सरपंच जागृति श्रोते एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल की जमीनी कार्यशैली से गाँव में दिखा विकास का नया आयाम*
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 04 नवंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत नुनेरा में विकास और जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए अति पिछड़ी जाति विहोर समाज एक गरीब माता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया आवास प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच जागृति श्रोते,उप सरपंच,पंच गण एवं अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल शामिल हुईं।
*कार्यक्रम की मुख्य बातें*
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवार को मिला आवास का लाभ। पारदर्शी प्रक्रिया से लाभ वितरण, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर। महिलाओं एवं युवाओं की विशेष भागीदारी से कार्यक्रम बना प्रेरणादायक।
सरपंच जागृति श्रोते ने कहा - “प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के सिर पर छत का सपना साकार किया है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।”
*कार्यशैली की विशेषताएँ*
संवेदनशील,मिलनसार और व्यवहार कुशल नेतृत्व।
पारदर्शिता और जनता से सीधा जुड़ाव।
विकास कार्यों में जनसहभागिता को प्राथमिकता।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल ने कहा - “हर नागरिक तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएँ पहुँचना हमारी प्राथमिकता है।
हम धरातल पर जाकर सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे।”
कार्यशैली की विशेषताएँ - विनम्र व्यवहार, मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी सोच। समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का जमीनी प्रयास। प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत पुल।
*ग्राम वासियों की प्रतिक्रिया*
ग्रामवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा,ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण से नुनेरा पंचायत में विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है।
0 Comments