फिर आया चोरी का मामला,रेकी मोड़ आंबेकर चौक में बड़ी सेंधमारी! मेन रोड की किराना दुकान में चोरी, इलाके में दहशत।


विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदीबाजार स्थित रेकी मोड़ आंबेकर चौक की खुशबू किराना दुकान में देर रात हुई चोरी ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वारदात ऐसे हुई — चोरों ने दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया ,अंदर घुसकर पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। , कैश काउंटर से करीब 25–30 हजार रुपए उड़ा ले गए। , बेखौफ चोरों ने दुकान के भीतर बैठकर चिप्स खाए और सिगरेट पी, यानी देर तक बिना डर मौके पर ही रुके रहे। , मेन रोड पर मौजूद दुकान में इस तरह की वारदात से लोगों में भारी आक्रोश।
सुबह खुलासा — दुकान मालिक दीनबंधु कुमार पटेल ने सुबह पहुंचकर टूटी छत और बिखरा सामान देखा, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई।
इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग — घटना से आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल है। लोग रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments