ब्रेकिंग:– परीक्षा प्रतिक्रिया घोटालों से संबंधित मामले पर ACB/EOW की छापेमार कार्यवाही से मचा हड़कंप.
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो छत्तीसगढ़
रायपुर (सुघर गांव)। एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह पटवारी से राजस्व निरीक्षक बने अधिकारियों के घर साइलेंस दबिश ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। राज्य के 20 से ज्यादा स्थानों और क्षेत्रों में छापेमारी की कार्यवाही की है, सूत्रों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद सहित कई प्रमुख शहरों और जिलों में एसीबी टीम ने एक ही दिवस में एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न शहरों में पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में बड़े स्तर पर घोटालेबाजी की शिकायत सामने आई थीं। यह मामला विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठा था, जिस पर सरकार ने गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस मामले पर एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष टीमों ने बुधवार सुबह-सुबह अधिकारियों के घरों में दस्तक देकर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। कई जगहों पर आय से अधिक संपत्ति और परीक्षा से जुड़े सामग्री भी मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
एसीबी कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, मिलीभगत और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है। कार्यवाही को लेकर राजस्व विभाग के कई अफसरों में हड़कंप की स्थिति है। आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है।

0 Comments