विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 20 नवंबर 2025, सरकार की कड़ी कार्रवाई और प्रशासन के कड़े रुख के बीच आखिरकार सहकारी समिति कर्मचारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने 17 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल वापिस ले ली। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर (छ.ग) की जिला इकाई कोरबा के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने बुधवार को कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंप कर गुरुवार से धान खरीदी में नियमित रूप से शामिल होने का आश्वासन दिया। संघ ने कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी में किसान हित सर्वोपरि हैं, इसलिए 3 नवंबर से जारी आंदोलन को 19 नवंबर से स्थगित किया जा रहा है। कलेक्टर वसंत ने निर्णय का स्वागत करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी संचालित करने की बात कही।
उपस्थित अधिकारी
उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एम.आर.ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर,डीएमओ रितुराज देवांगन,जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एस. के. जोशी उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु
65 उपार्जन केंद्रों और 41 समितियों में धान खरीदी अब सुचारू रूप से शुरू। हड़ताल के दौरान प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर अभियान को पटरी पर रखा। अचानक हड़ताल खत्म होने से उठे सवाल - किसान हित या एस्मा में हो रही कार्रवाई का दबाव?
संघ ने हड़ताल के दौरान FIR झेल रहे कर्मचारियों का जिक्र तक नहीं किया, जिससे चर्चा तेज। हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी अभियान अब बिना बाधा चलने की उम्मीद है।
0 Comments