निकिता मुकेश जायसवाल और पूर्णिमा शोभा सिंह ने उड़ता में 10 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन किया

निकिता मुकेश जायसवाल और पूर्णिमा शोभा सिंह ने उड़ता में 10 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन किया 
        विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
    कोरबा (सुघर गांव)। 26 नवंबर 2025, 
जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उड़ता में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। सुरेश के घर से अवध राम के घर तक बनने वाली 10 लाख रुपए की सीसी रोड का भूमिपूजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल और पाली जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्णिमा शोभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच मेलाराम कंवर भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
       जमीनी जुड़ाव और कार्यशैली
निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा - “हमारे कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी पहली प्राथमिकता होगी। कोई भी मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी। मैं व्यक्तिगत रूप से हर कदम पर निगरानी रखूंगी।”
 पूर्णिमा शोभा सिंह ने कहा - “सड़क निर्माण का काम यथासंभव शीघ्र और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। हम गांववासियों के सहयोग और सुझावों को प्राथमिकता देंगे।” सरपंच मेला राम कंवर - ने कहा गांव वासियों के बीच घुल-मिल कर संवाद किया,उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना और हर छोटे-बड़े कार्य में सक्रिय भागीदारी दिखाई। उनका यह व्यवहार ग्राम स्तर पर पंचायत और जनता के बीच मजबूत विश्वास और जुड़ाव को दिखाता है।
                 गांव का उत्साह
 भूमि पूजन में गांव के हर वर्ग - युवा,बुजुर्ग,महिलाएं, बच्चे ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। उनका उत्साह और आनंद कार्यक्रम को और भी जीवंत बना रहा। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य को गांव की प्रगति और मजबूत भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
              विशेष योगदानकर्ता
 इस कार्य में ग्रामवासियों धनीराम पटेल,रामजी पटेल, बेदराम परेल,सुकुलदास कारवार और संतकुमार पटेल का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयास और सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हुआ। भूमि पूजन न केवल सड़क निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के बीच मजबूत संवाद, साझेदारी और समुदायिक भावना को भी दर्शाता है। पूरे गांव में खुशी और उत्साह की लहर फैल गई।

Post a Comment

0 Comments