विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 नवंबर 2025, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने आयोजन स्थल की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर वसंत ने मंच निर्माण,लाइटिंग,साउंड,वीआईपी बैठक,कलाकारों के आवास व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है, इसकी तैयारियां सौंदर्य, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ की जानी चाहिए।
मुख्य बिंदु
सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण व पार्किंग की विशेष योजना,
स्वास्थ्य, पेयजल व स्वच्छता पर सतत निगरानी,
मंच, लाइटिंग व साउंड सिस्टम का तकनीकी परीक्षण,
विभागीय स्टालों की सुचारु रूपरेखा तैयार।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि पुलिस बल सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में पूर्ण तत्परता से कार्य करेगा।
प्रशासनिक विभागीय अधिकारी एवं उनकी भूमिका
दिनेश कुमार नाग सीईओ जिला पंचायत - समन्वय एवं प्रशासनिक सहयोग। विनय मिश्रा अपर आयुक्त नगर निगम - स्वच्छता व नगरीय व्यवस्था का पर्यवेक्षण।
जी.आर.जांगड़े ईई (PWD) - मंच व सिविल कार्यों की देखरेख। सरोज महिलांगे एसडीएम - मैदानी प्रबंधन व आयोजन संचालन। अन्य विभागीय अधिकारी - विद्युत, यांत्रिकी व तकनीकी सहायता में सक्रिय। कलेक्टर व एसपी की यह समन्वित कार्यशैली कोरबा प्रशासन की प्रतिबद्धता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।
0 Comments