आरंग (सुघर गांव)। 06 सितंबर 2025,
गत दिनों 04 सितंबर को अटल नगर नवा रायपुर महानदी भवन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात गुरू खुशवंत साहेब प्रथम बार ग्राम अमेठी आगमन पर क्षेत्रवासी ने किया स्वागत। जिस पर गुरू साहेब ने जनता जनार्दन से कहा कि आप सभी आत्मीयजनों द्वारा किए गए भव्य स्वागत और आत्मीय स्नेह से भावविभोर हूँ। यह केवल अभिनंदन नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास और अपार प्रेम का प्रतीक है। ग्राम अमेठी की धरती पर उमड़ा जनसैलाब और हर चेहरे पर झलकता उत्साह मेरे लिए अविस्मरणीय स्मृति बन गया है। आप सभी का यह प्रेम मेरे लिए केवल सम्मान नहीं हैं, ये जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन और जनप्रतिनिधि महिलाएं पुरुष अधिक संख्या में गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री की स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए।
0 Comments