सुकदेव प्रसाद बंजारे
आरंग (सुघर गांव)। 06 सितंबर 2025,
गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के रुप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने क्षेत्र के प्रथम समोदा नगर पंचायत आगमन पर नगरवासियों ने उनका जगह - जगह भव्यता और आत्मीयता से स्वागत किया गया। जिस पर गुरू साहेब ने क्षेवासियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि - यह भव्य स्वागत अभिनंदन मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। यह केवल एक स्वागत नहीं, बल्कि जनता के असीम प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। मैं हृदय से नगर पंचायत समोदा की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ और यह संकल्प दोहराता हूँ कि मेरे जीवन का हर क्षण आपकी सेवा और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित रहेगा। हम सब मिलकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, समृद्धि और उन्नति की राह पर आगे बढ़ाएँगे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन और जनप्रतिनिधि गण अधिक संख्या में उपस्थित रहें।
0 Comments