जिला मुख्यालय सारंगढ़ में शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला मुख्यालय सारंगढ़ में शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न
   सारंगढ़(सुघर गांव)। 06 सितंबर 2025, 
जिला मुख्यालय शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित कर सभी का अभिनंदन किया गया। जिला मुख्यालय शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़  में शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन करते हुए उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शाल श्रीफल से सम्मानित किये और सभी का अभिनंदन किये। कार्यक्रम में श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़,श्रीमती कविता लहरे विधायक बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे,जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला भाजपा अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर,डीईओ,सारंगढ़ एसडीएम  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएँ अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments