कोरबा (सुघर गांव)। 04 सितंबर 2025,
जिले के ग्राम बुंदेली में श्री बालाजी सेवा संघ एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि समय-समय पर अपने शरीर की जांच कराते रहना चाहिए ताकि समय रहते हमें आने वाले शारीरिक समस्या का पता चल सकें एवं रक्तदान से भी शरीर को किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह कंवर,कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रामसिंह अग्रवाल,सचिन कुमार सिंघल,अमन बंसल, लक्ष्मण जयसवाल,अरुण कुमार बजाज,महेंद्र अग्रवाल, अरविन्द सिंघानिया,सुरजीत केजरीवाल, दीपक मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments