गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री ग्राम मुलमुला निवासी स्व.प्रताप बर्मन के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल हुए
जांजगीर चांपा (सुघर गांव)। 04 सितंबर 2025, जिले के विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत आदर्श थाना व ग्राम पंचायत मुलमुला निवासी स्व.प्रताप बर्मन के मिट्टी कार्यक्रम में 03 सितंबर 2025 को गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार जनों से भेंट की एवं गहरी संवेदना प्रकट की। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार गुरू खुशवंत साहेब ने परिजनों को राज्य सरकार एवं रेलवे विभाग की ओर से दिए जाने वाले 26.50 लाख रूपये मुआवजा राशि,दिवंगत स्व.प्रताप बर्मन की पत्नी को आउटसोर्स में नौकरी एवं बच्चे की निःशुल्क शिक्षा संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया। साथ ही मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी ओर से शोक संतप्त परिवार को 01 लाख रूपये की त्वरित अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान कर भविष्य में शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि – प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का दुःख हमारा दुःख है। इस कठिन समय में सरकार और हम सब स्व.प्रताप बर्मन के शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। ज्ञात हो कि ग्राम मुलमुला निवासी प्रताप बर्मन की कुछ दिन पूर्व बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन की एसी सफाई के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उनकी निधन हो गया था। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार एवं मिट्टी कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ अधिक संख्या में समाज के लोग और ग्रामीण जन उपस्थित हो कर स्व.प्रताप बर्मन को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अंत में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने परम् पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
0 Comments