जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 30 सितंबर 2025, नवरात्रि पर शिवसेना जिला जांजगीर-चांपा द्वारा अकलतरा नगर में माता रानी की भव्य विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश पर तथा जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। यात्रा डॉ.हरिकृष्ण अग्रवाल के स्थान से शुरू हो कर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मां महामाया मंदिर पहुंची, जहां महा आरती के साथ समापन हुआ। पंचदेव मंदिर के पास भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मुख्य आकर्षण
हजारों भक्तों की मौजूदगी,जयकारों से गूंजा नगर।
चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण।
पुलिस प्रशासन की सराहनीय व्यवस्था।
शिवसेना नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश व जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
0 Comments