विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए
  लोकनाथ खूंटे रायपुर संभाग ब्यूरो
महासमुन्द (सुघर गांव)। 30 सितंबर 2025,
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिवजी की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान,उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर,छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बाॅस्केट बाॅल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, महेन्द्र सिक्का, रेडक्राॅस के सभापति संदीप दीवान, पूर्व सदस्य युवा आयोग प्रशांत श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, देवेन्द्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, श्रीमती अल्का चंद्राकर, संदीप घोष, शरद मराठा,आनंद साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिक संख्या में आम जनता मौजूद रहें। इस अवसर पर उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments